Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सांसद विजय बघेल ने किया कोहका में बृहद वृक्षारोपण, कहा - पौधे हमारे मित्र, इनकी सुरक्षा हमारा कर्तव्य

 * भिलाई। असल बात न्यूज। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के  सांसद  विजय बघेल    शासकीय विद्यालय कोहका कुरूद भिलाई में आज आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम म...

Also Read

 *

भिलाई। असल बात न्यूज।


दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के  सांसद  विजय बघेल    शासकीय विद्यालय कोहका कुरूद भिलाई में आज आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यहां भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मंशा के अनुरूप सघन वृक्षारोपण करने के कार्यक्रम की कड़ी में वृक्षारोपण  किया गया।इस अवसर पर सांसद  विजय बघेल ने भी वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि  पेड़ पौधों के बिना जीवन में समृद्धि की कल्पना नहीं की जा सकती।पेड़ पौधों की सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है।ये हमें जिंदगी भर कुछ ना कुछ देते ही हैं हमसे कुछ लेते नहीं है।


              वृक्षारोपण कार्यक्रम में सांसद श्री  बघेल जी ने अपने उद्बोधन मे आगे कहा कि कोरोना के संकट के दौर में हमें ऑक्सीजन की कितनी जरूरत पड़ी है यह हम सब ने देखा है । ऑक्सीजन की कमी की समस्या को दूर करने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना है। वृक्षारोपण से वातावरण में ऑक्सीजन की उपस्थिति बढ़ती है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इसी के मद्देनजर  देशभर में अधिक से अधिक  वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए हर जगह व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम करने को कहा है। संपूर्ण दुर्ग संसदीय क्षेत्र  में भी इसके तहत जगह-जगह वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत दुर्ग  लोकसभा क्षेत्र में पार्टी की स्थापना  के 42 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 42,000 पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है।  उन्होंने पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं और आम लोगों से इस कार्यक्रम में पूर्ण सहयोग देने एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की है।

 कार्यक्रम में उपस्थित वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन  ने अपने उद्बोधन में सांसद जी को विश्वास दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय संगठन द्वारा चलाए जा रहे  वृहद वृक्षारोपण को हम सब मिलकर सफल बनाएंगे| वृक्षारोपण के बाद युवा कार्यकर्ताओं मयंक गुप्ता, सनी यादव एवं जतिन वर्मा के द्वारा स्कूल मे एडमिशन लेने पहुंचे छात्रों एवं हांकी खिलाड़ियों को मास्क उपलब्ध कराए गए जिसे सांसद विजय बघेल तथा अन्य अतिथियों  ने अपने हाथों से वितरित किया। 

 कार्यक्रम में आभार विद्यालय की प्रचार्य ए वी मिशर ने किया।कार्यक्रम मे  मुख्य रूप से सर्वश्री शंकरलाल देवांगन महामंत्री जिला भाजपा भिलाई, प्रमोद सिंह सांसद प्रतिनिधि, कँवल साहू पूर्व पार्षद कुरुद, खिलवान वर्मा, अर्जुन साहू, रामबिलास साहू, श्रीराम देवांगन, प्रदीप गुप्ता, शारदा गुप्ता, निशु पांडे, टोनी सिंह, आकाश ठाकुर, महेश वर्मा पार्षद, राजेश प्रधान पार्षद, अजय साहू, योगेन्द्र देवांगन, शशांक गुप्ता, सूरज साहू, राकेश, शुभम, जीतु देवांगन, संध्या वर्मा, गीतांजलि साहू, नेमा निर्मलकर, कृष्णा, भारती, दिव्या, भूमिका वर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।