कलेक्टर भीम सिंह ने जारी किया आदेश

रायगढ़, । असल बात न्यूज।

छत्तीसगढ़ राज्य में औद्योगिक जिला रायगढ़ कोरोना के संक्रमण से बहुत अधिक प्रभावित रहा है। वहां भी हालात में अब लगातार सुधार हो रहे हैं। इसके बाद वहां सिनेमा हॉलमल्टीप्लेक्सथियेटरपार्क (उद्यान)थीम पार्कवाटर पार्कस्टेडियम/स्पोर्टस काम्पलेक्सस्वीमिंग पुल को विभिन्न शर्तो के अधीन संचालन हेतु आदेश जारी कर दिया गया है। 

 कलेक्टर  भीम सिंह द्वारा पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुये रायगढ़ जिले में स्थित सिनेमा हॉलमल्टीप्लेक्सथियेटरपार्क (उद्यान)थीम पार्कवाटर पार्कस्टेडियम/स्पोर्टस काम्पलेक्सस्वीमिंग पुल को विभिन्न शर्तो के अधीन संचालन हेतु आदेश जारी किया है। यह आदेश 28 जून 2021 से प्रभावशील होगा।

जारी आदेश के तहत प्रवेश द्वार पर सेनेटाईजर डिस्पेंसर एवं थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा। परिसर में केवल कोरोना के लक्षण रहित व्यक्तियों को प्रवेश हेतु अनुमति दी जाये। फेस कवर/मास्क का उपयोग करने वाले व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाये। कोविड-19 के निवारक उपायों के बारे में पोस्टर/स्टैण्डी प्रमुखता से प्रदर्शित किये जाये। कोविड-19 के निवारक उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिये ऑडियो और वीडियो क्लिप को नियमित रूप से चलाया जाना चाहिये। परिसर के बाहर पार्किंग स्थललॉबीवॉशरूम में सोशल डिस्टेसिंग/फिजीकल डिस्टेसिंग को ध्यान में रखते हुये उचित भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित किया जाये। श्वसन शिष्टाचार का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये। हॉल में उपस्थित सभी व्यक्ति खांसते/छींकते समय टीशू पेपररूमालमुड़ी हुई कोहनी का प्रयोग करेंगे। परिसर के बाहर और भीतर स्थित टिकट बुकिंग काउंटरदुकानस्टॉलकैफेटेरिया में कार्यरत कर्मचारियों को फेस मास्क/फेस कव्हरदस्ताने पहनना अनिवार्य होगा। कतार व्यवस्था एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराने हेतु परिसर में गोल घेरासर्कलनिशान लगाई जाये। प्रवेश पर बर्हिंगमन हेतु कतार में खड़े होने वाले व्यक्तियों के मध्य न्यूनतम 6 फीट की शारीरिक दूरी सुनिश्चित की जाये। एयर-कंडीशनिंग/वेंटिलेशन के लिये सीपीडब्ल्यूडी के दिशा-निर्देश का पालन किया जाये जिसके अंतर्गत सभी एयर कंडीशनिंग उपकरणों की तापमान सेटिंग 24 से 30 डिग्री सेल्सियस तथा रिलेटिव हयूमिडिटी 40 से 70 प्रतिशत की सीमा में होनी चाहिये। ताजा हवा एवं क्रांस वेन्टीलेटर हेतु पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। प्रत्येक शो समाप्ति के अंतराल में संपूर्ण परिसर एवं कॉमन एरिया का सेनिटाईजेशन एवं नियमित साफ-सफाई किया जाये। टिकट बुकिंगखाद्य एवं पेय पदार्थों के भुगतान हेतु डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित किया जाये। आगुंतकों का टिकट बुकिंग के दौरान नामपतामोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लिया जायेताकि भविष्य में कांटेक्ट टे्रसिंग में सुविधा हो। टिकट बुकिंगखाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय हेतु एक से अधिक काउंटर की व्यवस्था की जाये। परिसर के फर्श को दिन में नियमित रूप से साफ किया जाये। परिसर में पानगुटखा खाकर थूकना एवं अन्यथा थूकना प्रतिबंधित रहेगा। परिसर में केवल पैकेट बंद खाद्य पदार्थों के विक्रय की अनुमति होगी। सिनेमा हॉलथियेटरमल्टीप्लेक्स के भीतर खाद्य एवं पेय पदार्थों की डिलीवरी प्रतिबंधित रहेगा। आंगतुकों/कर्मचारियों द्वारा छोटे गये मास्कफेस कव्हरदस्तानों को चिकित्सीय अपशिष्ट मानते हुये खाद्य एवं पेय पदार्थों के अपशिष्ट का प्रबंधन/निपटान उचित ढंग से किया जायेगा। गर्भवती महिलावृद्ध एवं उपचाररत कर्मचारियों से विशेष सावधानी बरतते हुये कार्य लिया जाये।

इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों/प्रतिष्ठानों पर भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51-60 तथा अन्य सुसंगत विधि अनुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी।