Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

भीड़ में जाना हो सकता है काफी खतरनाक,बार-बार जाहिर की जाने रही है कि कोरोना के तीसरी लहर के आने की आशंका

  नई दिल्ली छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज। 0  विशेष संवाददाता छत्तीसगढ़ प्रदेश में   डेल्टा प्लस वेरियेंट का अभी एक भी मामला सामने नहीं आया है  ल...

Also Read

 नई दिल्ली छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज।

0  विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़ प्रदेश में  डेल्टा प्लस वेरियेंट का अभी एक भी मामला सामने नहीं आया है लेकिन देश के दक्षिणी इलाकों के राज्य में जिस तरह से कोरोना के नए संक्रमित मिल रहे हैं उससे इस प्रदेश में भी लोगों में चिंता बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर के आने की सरकारी तौर पर भी बार-बार आशंका जाहिर की जा रही है और इसकी रोकथाम बचाव यंत्रण के लिए अभी से कई सारी उपाय शुरू कर दिए गए हैं।जबसरकारी तौर पर इस तरह की आशंका जाहिर की जाती है वही है तो आम लोगों को कोरोना के संक्रमण के मामले में कतई असावधान, लापरवाह नहीं होना चाहिए। कोरोना का नया variant अधिक खतरनाक और आक्रमक माना जा रहा है। ऐसे हालात को देखते हुए छत्तीसगढ़ में राज्यों की सीमाओं पर आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये हैं। केरल, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश में डेल्टा प्लस के संक्रमितो की संख्या बढ़ गई है और इन राज्यों से छत्तीसगढ़ में लोगों का हर दिन बड़ी संख्या में आना जाना होता है। इसलिए सावधानी और जरूरी हो गई है।

 हाराष्ट्र में कोविड मामले में मृत्यु की दर अब बढ़कर 2 प्रतिशत हो गई है। अत्यधिक संक्रामक डेल्टा प्लस वेरियेंट की उपस्थिति का पता चलने के बाद केरल के 3 गांवों को लॉकडाउन के तहत रखा गया है। एक मामला पथनमथिट्टा से और दो अन्य पलक्कड़ जिले में सामने आये हैं। तमिलनाडु में अगर किसी जगह पर दो लोगों में भी डेल्टा प्लस वेरियंट पाया गयातो पूरे क्षेत्र को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया जायेगा। महाराष्ट्र में राज्य की कुल संक्रमण संख्या 60 लाख के गंभीर स्तर को पार कर गयीजबकि इस दौरान 197 रोगियों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। राज्य का कुल मामले अब 60,07,431 है। 197 और लोगों की मौतों के साथमरने वालों की कुल संख्या 1,19,859 तक पहुंच गयी। इसमें से पिछले 48 घंटों में 149 और पिछले हफ्ते में 48 मौतें हुईं। राज्य ने 13 जून को 59 लाख मामले का स्तर पार किया था। राज्य की कोविड-19 से संक्रमण मुक्त होने की दर अब 95.93 प्रतिशत हैजबकि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरियेंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। मेघालय राज्य में खुलने से पहले सभी दुकानों के परिसर में मालिकोंदुकानदारों और कर्मचारियों के कोविड टीकाकरण की स्थिति की जानकारी देने वाला एक संकेत/पोस्टर लगाया जाएगा। गुजरात में 51 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। असम में राज्य के 15 जिलों में कोविड-19 के 220 हॉटस्पॉट की पहचान की गयी है।  देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना के संक्रमण के फैलाव के इस तरह के हालात हैं। ऐसे हालात में कोविद 19 को हल्के में लिए जाने से उसके भयंकर दुष्परिणाम आने की संभावना बनी हुई है।


Image


विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्रमण के हालात

केरल: एक जीनोम अनुक्रमण अध्ययन में कुछ कोविड-19 रोगियों में अत्यधिक संक्रामक डेल्टा प्लस वेरियेंट की उपस्थिति का पता चलने के बाद केरल के 3 गांवों को लॉकडाउन के तहत रखा गया है। एक मामला पथनमथिट्टा से और दो अन्य पलक्कड़ जिले में सामने आये हैं। प्रभावित क्षेत्रों को अलग करने और निवासियों के आरटी-पीसीआर परीक्षणों के अलावाजिले में रोकथाम के कदम जिसमें लोगों के इकट्ठा होने और लोगों के आपस में मिलने जुलने पर रोक,  व्यापक परीक्षणतेज ट्रेसिंग के साथ-साथ स्थानीय आबादी को टीकाकरण के दायरे में लाने को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इस बीचराज्य में कल 12,078 नयेकोविड मामले दर्ज किये गये। 136 नई मौतों के साथमरने वालों की संख्या बढ़कर 12,581 हो गयी। जांच पॉजिटिविटी दर10.37 प्रतिशत दर्ज की गयी। राज्य में अब तक कुल 1,31,20,886 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें से 1,02,93,156 को पहली खुराक और 28,27,730 को दूसरी खुराक मिली है।

तमिलनाडु: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री श्री एम के स्टालिन ने कोविड-19 के बाद की जटिलताओं को दूर करने के लिए विशेषज्ञों के साथ सभी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में विशेष क्लीनिक स्थापित करने की घोषणा की। तमिलनाडु के स्कूलों को सामान्य स्थिति बहाल होने के बाद शैक्षणिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। चेन्नई और उसके उपनगरों में कोविड -19 मामलों में लगातार कमी आने के साथदक्षिण रेलवे ने और अधिक वर्गों के यात्रियों को आज से शुरू होने वाली उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री एम सुब्रमण्यम ने कहा है कि अगर किसी जगह पर दो लोगों में भी डेल्टा प्लस वेरियंट पाया गयातो पूरे क्षेत्र को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया जायेगा। तमिलनाडु ने गुरुवार को 155 मौतें और 6,162 नये मामले के साथ कोविड के मामलों में और गिरावट दर्ज की। मरने वालों की कुल संख्या अब 31,901 है और सक्रिय मामले 50 हजार के स्तर से नीचे 49,845 पर आ गये हैं। कल राज्य में लगभग 4.32 लाख लोगों को कोविड टीके लगाये गये। तमिलनाडु के तिरुवरूर जिले के कट्टूर नामक गांव में 100 प्रतिशत टीकाकरण हासिल कर लिया गया है। तमिलनाडु में अब तक कुल 1,39,88,481 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें से 1,16,13,983 ने पहली खुराक और 23,74,498 ने दूसरी खुराक ली। इसी तरह पुड्डुचेरी यूटी में अब तक कुल 4,61,886 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इसमें से 4,01,601 ने पहली खुराक ली और 60,285 ने दूसरी खुराक ली।

कर्नाटक24 जून 2021 के लिए जारी राज्य सरकार के बुलेटिन के अनुसाररिपोर्ट किये गये नये मामले: 3,979; कुल सक्रिय मामले: 1,10,523; कोविड से नई मौतें: 138; कोविड से कुल मौतें: 34,425। कल राज्य में कुल 2,89,581 टीका लगेजिसके साथ अब तक कुल 2,07,72,477 को टीका लगाया जा चुका है। राज्य सरकार ने कोरोना के कारण आर्थिक नुकसान झेलने वाले होटलरिसॉर्टरेस्तरां और मनोरंजन पार्क के लिए कर छूट की घोषणा की है। ये वर्ष 2021-22 में संपत्ति कर का केवल 50 प्रतिशत ही भुगतान करेंगे और शेष 50 प्रतिशत की छूट दी गयी है। राज्य की राजधानी में, 25% से अधिक युवाओं को टीका लगाया गया है। टीका अभियान 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में भी जारी रहा है। कुशल कर्मियों की उपलब्धता और अनुकूल व्यावसायिक और नियामक स्थितियों के कारणकर्नाटक कोविड की अवधि के दौरान भी निवेश के लिए एक पसंदीदा स्थान बना रहा।

आंध्र प्रदेश: राज्य में 88,622 नमूनों के परीक्षण के बाद 4981 नये कोविड-19 मामले दर्ज किये साथ ही 38 मौतें भी दर्ज हुईंजबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 6464 को छुट्टी दे दी गई। कुल मामले: 18,67,017; सक्रिय मामले: 49,683; संक्रमण मुक्त: 18,04,844; मौतें: 12,490। राज्य में कल तक कोविड टीकों की कुल 1,43,51,320 खुराकें दी गयी हैंजिसमें 1,15,34,623 को पहली खुराक और 28,16,697 को दूसरी खुराक मिली हैं। राज्य ने सर्वोच्च न्यायालय के गुरुवार के उस निर्देश के बाद दसवीं और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया हैजिसमें कहा गया है कि सभी राज्यों के बोर्ड को आंतरिक मूल्यांकन मानदंड विकसित करना चाहिए और 31 जुलाई से पहले परिणाम घोषित करना चाहिए। यूनिसेफ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात की और कोविड मरीजों के इलाज के लिये यूनिसेफ की ओर से 240 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और ग्रेस कैंसर फाउंडेशन की ओर से 50 लाख रुपये मूल्य के 25 कंसन्ट्रेटर और एन -95 मास्क सौंपे।

तेलंगाना: कल कुल मिलाकर 1088 नये मामले सामने आये और 9 लोगों की मौत हो गईजिससे राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 6,17,776 और मरने वालों की संख्या 3607 हो गयी। राज्य में संक्रमण से ठीक होने की दर 96.82 प्रतिशत हैजबकि राष्ट्रीय औसत 96.58 प्रतिशत है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या अब 16,030 हो गयी है। राज्य में टीकाकरण अभियान की बात करें तो कल राज्य में सभी वर्ग के कुल 1,98,118 लोगों को पहली खुराक और 13,034 को टीके की दूसरी खुराक मिली। अबराज्य में पहली खुराक प्राप्त करने वालों की कुल संख्या 82,59,416 और दूसरी खुराक पाने वालों की कुल संख्या 16,03,580 है।

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में गुरुवार को 9844 नए कोविड ​​​​-19 मामलों के साथराज्य की कुल संक्रमण संख्या 60 लाख के गंभीर स्तर को पार कर गयीजबकि इस दौरान 197 रोगियों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। राज्य का कुल मामले अब 60,07,431 है। 197 और लोगों की मौतों के साथमरने वालों की कुल संख्या 1,19,859 तक पहुंच गयी। इसमें से पिछले 48 घंटों में 149 और पिछले हफ्ते में 48 मौतें हुईं। राज्य ने 13 जून को 59 लाख मामले का स्तर पार किया था। राज्य की कोविड-19 से संक्रमण मुक्त होने की दर अब 95.93 प्रतिशत हैजबकि कोविड मामले की मृत्यु दर बढ़कर 2 प्रतिशत हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 1,21,767 है।

गुजरात: गुजरात ने गुरुवार को 129 नए कोविड-19 मामले और सिर्फ दो मौतें दर्ज कींजबकि 507 मरीज संक्रमण से मुक्त हो गये। 129 नये मामलों के जुड़ने के साथराज्य में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 8,22,887 हो गयी। अहमदाबाद और जूनागढ़ में दिन के दौरान एक-एक मरीज ने दम तोड़ दियाजिससे मरने वालों की संख्या 10,042 हो गयी। पिछले 24 घंटों में 507 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलीजिससे ठीक होने वालों की संख्या 8,08,418 तक पहुंच गयी। वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण से ठीक होने की दर 98.24 प्रतिशत है। गुजरात में अब 4,427 सक्रिय मामले हैंजिनमें गुजरात में 51 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। राज्य में अब तक कुल 2,39,02,371 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। दिन के दौरान 4.44 लाख लोगों को कोरोनावायरस के टीके लगाये गये।

राजस्थान: राजस्थान में गुरुवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड -19 से कोई मौत दर्ज नहीं हुई। पूरे राज्य में 24 घंटे में कोविड-19 के 147 नये सक्रिय मामले दर्ज किये गयेजिनमें से 14 मामले राज्य की राजधानी जयपुर के थे। इसके विपरीतइसी अवधि में कोविड-19 के 306 मरीज संक्रमण मुक्त हो गये। गुरुवार कोराज्य के तैंतीस जिलों में से आठ में बीते 24 घंटे की दौरान कोरोनावायरस का कोई नया सक्रिय मामला दर्ज नहीं हुआ।

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश ने एक बार फिर देश में एक दिन में सबसे ज्यादा टीके लगाये। राज्य ने गुरुवार को टीके की 11,17,277 खुराकें दीं। 23 जिलों में 100 प्रतिशत टीकाकरण दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश ने गुरुवार को कोविड-19 के 62 नये मामले और 22 नई मौतें दर्ज कीं,जिससे इसके संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 7,89,561 और मरने वालों की संख्या से 8,849 हो गयी। राज्य के कुल 52 जिलों में से, 31 जिलों ने पिछले 24 घंटों में कोई नया कोरोनावायरस मामला दर्ज नहीं किया। पिछले 24 घंटों में कुल 255 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयीजिससे मध्य प्रदेश में ठीक होने वालों की संख्या 7,79,432 हो गयी। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,280 है।

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरियेंट के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। साथ ही यहां के मुख्यमंत्री ने राज्यों की सीमाओं पर आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये हैं। छत्तीसगढ़ में अब तक डेल्टा प्लस वेरियेंट का एक भी मामला सामने नहीं आया है। छत्तीसगढ़ में कोविड-19 की गिनती गुरुवार को बढ़कर 9,92,391 हो गईजिसमें 317 नये मामले शामिल थेजबकि मरने वालों की संख्या आठ बढ़कर 13,415 हो गयी। विभिन्न अस्पतालों से कुल 81 लोगों को छुट्टी मिलने के बाद ठीक होने वालों की संख्या 9,71,662 तक पहुंच गयीजबकि 524 अन्य लोगों ने दिन के दौरान अपना होम आइसोलेशन पूरा किया। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 7,314 है।

गोवा: गोवा में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 229 बढ़ कर गुरुवार को 1,65,426 तक पहुंच गयीजबकि 258 और लोग संक्रमण से उबर गए। दिन के दौरान 9 और मरीजों की संक्रमण से मौत होने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,022 हो गयी। पिछले 24 घंटों में 258 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के बाद राज्य में ठीक होने वाले मामलों की संख्या बढ़कर 1,59,677 हो गयी। सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,727 है।

असम: असम में पिछले 24 घंटों में कोविड से कुल 34 मौत हुईंजबकि दिन के दौरान की गयी 1,24,019 जांच में 2,781 नए संक्रमणों का पता चला। राज्य में लगभग 65 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन की एक या दोनों खुराक मिल गयी हैंऔर सरकार का 1.35 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य है। सरकार को 45 दिनों में इस लक्ष्य को हासिल करने की उम्मीद है। यह सूचित करते हुए कि शनिवार को कोविड से संबंधित प्रतिबंधों के लिए एक नये एसओपी की घोषणा की जायेगीमुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य के 15 जिलों में कोविड-19 के 220 हॉटस्पॉट की पहचान की गयी है।

मणिपुर: राज्य में 11 लोगों की मौत, 549 नए पॉजिटिव मामले दर्ज हुए हैं। मणिपुर में करीब 6 लाख लोगों को टीका लग गया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि डेल्टा वेरियेंटतीसरी लहर  पर नियंत्रण के लिए कदम उठाये गये हैं।

मेघालय: ईस्ट खासी हिल्स जिला प्रशासन ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर कहाकि खुलने से पहले सभी दुकानों के परिसर में मालिकोंदुकानदारों और कर्मचारियों के कोविड टीकाकरण की स्थिति की जानकारी देने वाला एक संकेत/पोस्टर लगाया जाएगा। मेघालय ने गुरुवार को  420 नये मामले दर्ज किये वहीं दस मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 800 का स्तर पार कर 807 तक पहुंच गयी। दिन में संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 298 रही।

सिक्किम: सिक्किम ने पिछले 24 घंटों के दौरान 92 नए पॉजिटिव मामले, 198 रिकवरी और दो के कोविड-19 से मरने की जानकारी दी। आज तक कुल मामलों की संख्या 19681 और सक्रिय मामलों की संख्या 2282 हैं। दो और मौतों के साथमरने वालों की संख्या 298 तक पहुंच गयी जबकि 16850 मरीज अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में दैनिक पॉजिटिविटी दर 14.1 प्रतिशत और रिकवरी दर 85.6 प्रतिशत है।

त्रिपुरा: राज्य में पिछले 24 घंटों में 43,145 लोगों के टीकाकरण के साथ कुल 23 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया है। पिछले 24 घंटों में 2 मौतें हुई हैं और 359 लोग जांच में पॉजिटिव पाये गये।

नगालैंड: नगालैंड में गुरुवार को 88 नये मामले और मौतें दर्ज हुईं। सक्रिय मामले 1308 हैं जबकि कुल मामले बढ़कर 24,629 हो गये हैं। मोकोकचुंग जिले के खेंसा गांव ने भी 100 प्रतिशत टीकाकरण का दर्जा हासिल कर लिया है। 17 जून को 313 लोगों को पहला टीका लगाजबकि शेष 255 को 22 जून को टीका लगा जिससे शत-प्रतिशत का आंकड़ा पा लिया गया।