वैक्सीन है सुरक्षित
 वैक्सीन के संबंध में अफवाह फैलने पर कलेक्टर ने तत्काल कराई जांच

राजनांदगांव । असल बात न्यूज़।

Vaccine का दूसरा डोज लेने के बाद शरीर में लोहे की वस्तुएं चिपकने लगी। ऐसा राजनांदगांव की पार्षद श्रीमती सुनीता फडणवीस के साथ हो रहा था। धीरे धीरे यह अफवाह सब जगह फैलने लगी की ऐसा वैक्सीनेशन की वजह से ऐसा हो रहा है। जिले के कलेक्टर को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी बारीक जांच करवाई। यह पाया गया कि ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। अफवाह उड़ा दी गई है।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने अनुपम नगर निवासी नगर निगम राजनांदगांव की पार्षद श्रीमती सुनीता फडऩवीस को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने के बाद लोहे की वस्तुएं शरीर में चिपकने संबंधी अफवाह फैलने पर तत्काल संज्ञान लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सच्चाई को जानना जरूरी हो गया था । कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने जांच के लिए टीम भेजी।

 जांच के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौधरी ने बताया कि वैक्सीन के कारण ऐसा होना नहीं पाया गया है। पसीने या अन्य कारण से ऐसा हो गया है, जो एक समान्य प्रक्रिया है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है और वैक्सीन लगाने से ऐसा नहीं होता है। उन्होंने इसका खंडन किया है। पार्षद श्रीमती सुनीता फडऩवीस को प्रथम डोज में भी दिक्कत नहीं हुई थी। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा है कि नागरिकों से अपील की है वैक्सीन से संबंधित अफवाह एवं भ्रम में न आवे। कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के लिए सभी नागरिकों को वैक्सीन लगाना चाहिए।