Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

Rarest of the rare accident, मंत्री श्री सिंहदेव की प्रतिक्रिया

  रायपुर। असल बात न्यूज। राज्य स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा है कि हेलीकॉप्टर के शीशे तड़कने की जो घटना हुई है वह rarest ...

Also Read

 रायपुर। असल बात न्यूज।

राज्य स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा है कि हेलीकॉप्टर के शीशे तड़कने की जो घटना हुई है वह rarest of rare accident है। हेलीकॉप्टर का शीशा तड़कने की दुर्घटना होती ही नहीं है। उसके शीशे इस तरीके से बनाए जाते हैं और उच्च क्वालिटी वाली होती है कि तेज गति से भी चलने पर भी वे हवा का दबाव सह सके और क्षतिग्रस्त ना हो।

मंत्री श्री सिंहदेव ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त बातें कहीं है। उन्होंने कहा कि बड़ी अनहोनी होते होते बच गई। सामान्य लैंडिंग हुई। पायलट ने कह दिया था कि हम आगे नहीं जा  सकते हैं। लैंडिंग के बाद दिखा की वो कांच तड़कने जा रहा है। टूटकर गिरा तो नहीं लेकिन कांच में जालिया लगातार बढ़ती जा रही थी, फैलती जा रही थी। हम लोग वापस उसको देख ने आए तो लगा कि यह टेक ऑफ तो नहीं कर सकता। सामने  भी चट.. चट.. चट.. होता जा रहा था। कांच में जालियां पड़ती जा रही थी। कांच तड़क़ता जा रहा था। अनहोनी है।

उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर का कांच तड़कने के जैसी जैसी घटना होती ही नहीं है। वेरी रेयर घटना है। Rarest of the rare..। उन्होंने कहा कि चॉपर के ये शीशे बनाए ही ऐसे जाते हैं कि आप हवा में तेज गति से हो रहे हैं तो कोई नुकसान ना पहुंचे। Helicopter हवा में उड़ता है तब भी कोई चिड़िया, पक्षी टकरा जाए तो शीशे को नुकसान न पहुंचे। संयोग है सब ठीक हो गया।