Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

हेलीकॉप्टर का शीशा टूटा, helicopter में थे स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव सवार, मामले में जांच के निर्देश

  राज्य शासन ने हेलीकॉप्टर के शीशा टूटने की घटना की जांच के दिए निर्देश मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव से दूरभाष ...

Also Read

 राज्य शासन ने हेलीकॉप्टर के शीशा टूटने की घटना की जांच के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस. सिंहदेव से दूरभाष पर चर्चा कर उनका कुशलक्षेम पूछा


रायपुर, । असल बात न्यूज।

0  विशेष प्रतिनिधि

 हेलीकॉप्टर का लैंडिंग के दौरान सूरजपुर जिले में शीशा टूटने की घटना सामने आई है। उस समय इस हेलीकॉप्टर में राज्य के पंचायत स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव सवार थे। इस घटना से पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है।छत्तीसगढ़ शासन ने  सूरजपुर जिले के भैयाथान में लैंडिग के दौरान हेलीकॉप्टर का शीशा टूटने की घटना की जांच के तत्काल निर्देश दे  दिए हैं।

विभिन्न सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री श्री सिंहदेव राजधानी रायपुर से आज सुबह ही प्रात लगभग 10:00 बजे हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना हुए थे। अंबिकापुर पहुंचने के बाद वे शाम को लगभग 3:00 बजे सूरजपुर जाने के लिए हेलीकॉप्टर से निकले थे। उस दौरान हेलीकॉप्टर में लगभग 4 लोगों के सवार होने की जानकारी सामने आई है। मंत्री श्री सिंहदेव सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम धरसेड़ी आमापारा में कुंए की मिट्टी धसकने के कारण वहां कार्यरत तीन श्रमिकों की मृत्यु के मामले में घटनास्थल का निरीक्षण करने तथा पीड़ित परिवार के लोगों से मिलने के लिए गए थे। इसी दौरान हेलीकॉप्टर केेेे लैंडिंग के दौरान उसका शीशा टूटने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई है। सामान्य लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर का शीशा   कैसे टूट गया ? इस पर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं और इन सारे तर्क दिए जा रहे हैं।

ज्ञातव्य है कि ओड़गी क्षेत्र के ग्राम धरसेड़ी आमापारा निवासी नान साय पिता धीर साय पंडों की जमीन पर मनरेगा के तहत कुएँ का निर्माण कार्य चल रहा था। जिसमें 13 मजदूर कार्य कर रहे थे। शनिवार शाम 05.00 बजे कार्य स्थल पर अचानक कुआं धसक गया जिससे तीन लोग की कुएं के मलबे के नीचे दब जाने के वजह से मृत्यु हो गई। तीनों मृतकों में सज्जन सिंह आ. सुकुल राम, दागेंद्र प्रसाद आ. सिया धन एवं नान साय आ. धीरसाय है, मृतकों के शवों को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला गया।

 मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने इस घटना की जानकारी मिलने के बाद हेलीकॉप्टर से भैयाथान पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव से दूरभाष पर बातचीत की है तथा चर्चा कर उनका कुशलक्षेम पूछा।   


राज्य शासन के निर्देश पर हेलीकॉप्टर के चीफ पायलट और विमानन विभाग के अतिरिक्त संचालक इस पूरी घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।