दुर्ग असल बात न्यूज़। जिले में अब वाहन शोरूम खोले जा सकेंगे। जिला प्रशासन ने आज इसकी अनुमति जारी कर दी है। जिला प्रशासन के द्वारा जिले मे...
दुर्ग असल बात न्यूज़।
जिले में अब वाहन शोरूम खोले जा सकेंगे। जिला प्रशासन ने आज इसकी अनुमति जारी कर दी है। जिला प्रशासन के द्वारा जिले में लॉकडाउन की घोषणा के दौरान वाहन showroom खोलने की अनुमति नहीं दी गई थी। लेकिन वहां वाहन बनाने की दुकान खोलने की अनुमति दी गई थी।इसके बाद वाहन शोरूम के संचालकों के द्वारा शोरूम खोलने के लिए अनुमति देने की मांग उठाई जा रही थी।