Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

गुंडे, माफ़ी बदमाशों,वारंटियों, संदेहियों के खिलाफ कार्रवाई

  दुर्ग जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस का विशेष अभियान   छावनी और खुर्सीपार क्षेत्र में कांबिंग गस्त, गुं...

Also Read



  दुर्ग जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस का विशेष अभियान 

 छावनी और खुर्सीपार क्षेत्र में कांबिंग गस्त, गुंडे, माफ़ी बदमाशों,वारंटियों, संदेहियों  की गई कार्यवाही

  दुर्ग भिलाई। असल बात न्यूज़।

जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए सघन कार्रवाई की जा रही है।इस अभियान में 100 से अधिक अधिकारियो, कर्मचारियों के द्वारा कांबिंग गस्त करते हुए कार्रवाई  की गई।रात 11 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक चली इस कार्रवाई मेंं 15 गुंडा बदमाशों, 18 वारंटिओं और 15 संदेहियों कुल 48 लोगों को पकड़ कर कार्रवाई की गई है।

                 पुलिस अधीक्षक दुर्ग  प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर  संजय कुमार ध्रुव के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने विशेष अभियान की शुरुआत की गई।इसमें छावनी अनुविभाग में 100 से अधिक अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा कांबिंग ग्गश्त किया गया। जिसमें 20 अधिकारी, 40 बाइकर्स, डायल 112 के कर्मचारी, महिला थाना एवं रक्षा टीम के अधिकारी/कर्मचारी व दोनो छावनी एवं खुर्सीपार थाना प्रभारी अपने-अपने थाना स्टाफ के साथ उपस्थित थे,। इस दौरान छावनी, खुर्सीपार क्षेत्र के श्रमिक क्षेत्र, बस्तियों एवं चौक-चौराहों पर बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से वांछित वॉरंटी अपराधियों पर धरपकड़ अभियान की कार्यवाही की गई। जिसमें 15 गुंडा बदमाशों, 18 वारंटिओं और 15 संदेहियों कुल 48 लोगों पर कार्यवाही की गयी है ।

            विशेष अभियान के दौरान पकड़े गए कुल 48 लोगों को  भिलाई में  पुलिस नियंत्रण कक्ष में पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग के समक्ष पेश किया गया। जिन्हें पुलिस ने कठोर चेतावनी देते हुए कहा गया कि सुधार नहीं आने पर और बड़ी कार्यवाही की जायेगी इसके साथ ही उनका पहचान परेड भी किया गया। ताकि अन्य क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी उन्हें पहचान सके और भविष्य में गश्त पेट्रोलिंग के दौरान तत्काल पहचान कर क़ानूनी कार्यवाही की जा सके। 

                उपरोक्त विशेष अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर  संजय कुमार ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी  विश्वास चंद्राकर, थाना प्रभारी छावनी  गोपाल वैश्य, थाना प्रभारी ख़ुर्शीपर  सुरेश ध्रुव एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।