Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

कुंए की मिट्टी धसकने से तीन श्रमिकों के परिवारजनों को तत्काल राहत राशि देने के दिए निर्देश

  श्रमिकों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गहरा दुुख व्यक्त किया मुख्यमंत्री के निर्देश पर सूरजपुर जिला प्रशासन ने तीनों मृत श्रमिकों ...

Also Read

  श्रमिकों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गहरा दुुख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सूरजपुर जिला प्रशासन ने तीनों मृत श्रमिकों के परिवारजन को 5.25-5.25 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत 


     रायपुर । असल बात न्यूज़।

 सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम धरसेड़ी आमापारा में कुंए की मिट्टी धसकने के कारण वहां कार्यरत तीन श्रमिकों की मृत्यु हो गई।मृतक श्रमिकों के परिवारजनों को पांच लाख 25 हजार -पांच लाख पच्चीस हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है । श्री बघेल ने मृतक श्रमिकों के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए तीनों श्रमिकों के परिजन को पांच लाख 25 हजार -पांच लाख पच्चीस हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि तत्काल प्रदान करने के निर्देश सूरजपुर कलेक्टर को दिए हैं।

      जिसके परिपालन में सूरजपुर कलेक्टर द्वारा तीनों मृतक श्रमिकों के परिजन को 5.25 लाख-5.25 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर श्रमिकों के परिजन को प्रदान की जा रही है।