Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ तथा दिल्ली के कुछ स्थानों पर आज बिजली कड़कने के साथ आंधी, ओला वृष्टि और 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना

  उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय,  नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय तथा दक्षिण कर्नाटक के भीतरी...

Also Read

 



उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय,  नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय तथा दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों, कराइकल, केरल, माहे तथा लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर 13 मई को भारी वर्षा की संभावना

 मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराइकल, केरल, माहे, तथा लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर 15 मई को बिजली कड़कने के साथ आंधी और 30-40 किलोमीटर की गति से तेज हवा चलेगी

16 मई को तटीय तथा दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों के कुछ स्थानों , उत्तर कर्नाटक के भीतरी भागों , तमिलनाडु , पुड्डुचेरी, कराइकल, माहे, लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना तथा कोंकण, गोवा  तथा तेलांगांना के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना

नई दिल्ली, छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसारःपंजाब तथा हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान (50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार),  हिमाचल प्रदेशउत्तराखंड और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कनेओला वृष्टि और तेज हवाएं चलने तथा गांगेय पश्चिम बंगाल के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ तेज हवा (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना व्यक्त की है।

 विभाग  के अनुसार उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम, ओडिशा, केरल तथा माहे और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है; जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टीस्तान तथा मुजफ्फराबाद, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी तथा कराइकल के कुछ स्थानों पर बिजली कड़क सकती है।

  • उत्तर राजस्थान के कुछ स्थानों पर आंधीधूल भरी आंधी और ओला वृष्टि की संभावना।
  • उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल तथा सिक्क्म, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम तथा मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा, तटीय तथा दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों, तमिलनाडु, पुड्ड्चेरी तथा कराइकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप के कुथ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।
  • दक्षिण पूर्व अरब सागर, पड़ोसी भूमध्यरेखीय हिन्द महासागर, मालदीव, कोमोरिन, लक्षद्वीप क्षेत्र तथा केरल तट के पास और उससे दूर 40-50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिणपश्चिम तथा पड़ोसी भूमध्यरेखीय हिन्द महासागर में 40 से 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।
  • 14 मई (दिन 3) - पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, गांगेय पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी तथा कराइकल , केरल तथा माहे तथा लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ तूफानी हवाएं (30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की गति) चल सकती हैं; जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टीस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम, ओडिशा, असम तथा मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा, गुजरात, कोंकण तथा गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और कर्नाटक के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने की संभावना है।

  • लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर भारी से काफी भारी वर्षा हो सकती है; केरल तथा माहे के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना; तटीय तथा दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराइकल के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना; उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम तथा मेघालय के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
  • दक्षिणपूर्व अरब सागर, पड़ोसी भूमध्यरेखीय हिन्द महासागर, मालदीव, कोमोरिन, तथा लक्षद्वीप क्षेत्र और केरल तट के पास और उससे दूर 45 किलो मीटर की तेज रफ्तार से हवा बढ़कर 55 किलो मीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चल सकती है ; दक्षिणपश्चिम तथा पड़ोसी भूमध्यरेखीय हिन्द महासागर में 40-50 किलो मीटर की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। दक्षिणपूर्व अरब सागर तथा पड़ोसी लक्षद्वीप – मालदीव क्षेत्र और भूमध्यरेखीय हिन्द महासागर में समुद्री स्थिति गंभीर से अति गंभीर हो सकती है। कोमोरिन क्षेत्र और केरल तट से दूर समुद्री स्थिति गंभीर से अति गंभीर रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।
  • 15 मई (दिन 4) - मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराइकल, केरल, माहे, तथा लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी (30-40 किलो मीटर प्रति घंटे की गति) चल सकती है; छत्तीसगढ़, गांगेय पश्चिम बंगाल, गुजरात राज्य, कोंकण तथा गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश तथा यनम और तेलंगाना के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने की संभावना है।

  • लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत अधिक भारी वर्षा की संभावना; तटीय तथा दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों, केरल तथा माहे के कुछ स्थानों तथा तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराइकल के कुछ स्थानों पर भारी से अधिक भारी वर्षा हो सकती है; कोंकण तथा गोवा, रायलसीमा तथा उत्तर कर्नाटक के भीतरी भागों में भारी वर्षा होने की संभावना है।
  • दक्षिणपूर्व अरब सागर तथा पड़ोसी पूर्व मध्य अरब सागर, केरल-कर्नाटक तट और उससे दूर, लक्षद्वीप, मालदीव क्षेत्र तथा पड़ोसी भूमध्यरेखीय हिन्द महासागर में 15 मई को दोपहर तक 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा बढ़कर 70 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है। हवा की यह रफ्तार पूर्व मध्य अरब सागर तथा दक्षिणपूर्व अरब सागर तथा लक्षद्वीप क्षेत्र में 15 मई की रात से बढ़कर 60 से 70 किलो मीटर प्रति घंटे हो सकती है। महाराष्ट्र तट के पास और उससे दूर हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है; दक्षिणपूर्व तथा पड़ोसी भूमध्यरेखीय हिन्द महासागर में 40-50 किलोमीटर की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिणपूर्व अरब सागर तथा पड़ोसी लक्षद्वीप-मालदीव क्षेत्र तथा भूमध्यरेखीय हिन्द महासागर में समुद्री स्थिति गंभीर से अति गंभीर हो सकती है। दक्षिणपूर्व अरब सागर तथा कर्नाटक तट और उससे दूर समुद्री स्थिति गंभीर से अति गंभीर हो जाने की संभावना है। खगोलीय ज्वार से एक मीटर ऊंचे ज्वार के कारण लक्षद्वीप के निचले इलाके जलमग्न हो सकते हैं। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।
  • 16 मई (दिन 5) – तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी तथा कराइकल, केरल, माहे तथा लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ आंधी चल सकती है; विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात, कोंकण तथा गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा तथा तटीय आंध्र प्रदेश तथा यनम और रायलासीमा के कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने की संभावना।

  • तटीय तथा दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराइकल, केरल तथा माहे और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर भारी से अधिक भारी वर्षा की संभावना है। कोंकण, गोवा तथा तेलंगाना के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
  • पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर 70 से 80 किलोमीटर की रफ्तार वाली हवा बढ़कर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार ले सकती है। दक्षिणपूर्व अरब सागर तथा केरल-कर्नाटक तट के पास और उससे दूर, लक्षद्वीप, मालदीव क्षेत्र तथा पड़ोसी भूमध्यरेखीय हिन्द महासागर में 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा बढ़कर 90 किलो मीटर प्रतिघंटे की गति पकड़ सकती है। महाराष्ट्र तट और उससे दूर हवा की 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार में बदल सकती है।
  • दक्षिणपूर्व तथा पड़ोसी भूमध्यरेखीय हिन्द महासागर में 40 से 50 किलो मीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्व मध्य अरब सागर में समुद्र की स्थिति खराब से असाधारण हो सकती है। गोवा, कर्नाटक, केरल तट और उससे दूर दक्षिणपूर्व अरब सागर और पड़ोसी लक्षद्वीप-मालदीव क्षेत्र तथा भूमध्यरेखीय हिन्द महासागर में समुद्री स्थिति खराब से बहुत खराब हो सकती है। खगोलीय ज्वार से एक मीटर ऊंचे ज्वार के कारण लक्षद्वीप के निचले इलाके जलमग्न हो सकते हैं।