Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

आज मिले 17397 नए संक्रमित, 219 की मौत

  रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर। असल बात न्यूज़। दूर कहीं से कुत्तों के कर्कश भौंकने और चीख की आवाज आती है। उसी से यह सन्नाटा नीरवता टूटता ...

Also Read

 रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर। असल बात न्यूज़।

दूर कहीं से कुत्तों के कर्कश भौंकने और चीख की आवाज आती है। उसी से यह सन्नाटा नीरवता टूटता प्रतीत होता है। जब शासन के द्वारा कोई नया नियम कानून बनाया जाता है तो उसी को तोड़ने में लोगों में अधिक उत्सुकता रहती है,। लेकिन अभी लॉकडाउन है। पिछले 15 दिनों से यह lockdown चल रहा है। शायद ही इस lockdown का उल्लंघन करने में किसी मैं कोई उत्सुकता दिख रही हो। जो लोग घर से बाहर निकल रहे हैं मजबूरी में निकल रहे हैं। आवश्यक कार्यों की वजह से निकल रहे है। सब तमाम कमियों के बीच भी घर में ही रहकर संतोष कर रहे हैं। अपनी जरूरतों को छोटा कर, सीमित  कर घर में रह रहे हैं। लोग स्वयं घर से बाहर निकल रहे हैं लेकिन इसके बावजूद मनहूस कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। हर दिन कोरोना के संक्रमितो की संख्या बढ़ती जा रही हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान आज छत्तीसगढ़ में 17 हजार 397 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 219 लोगों की जान चली गई है।

कोरोना का संक्रमण प्रदेश  के लगभग सभी जिलों में बढ़ता जा रहा है। राजधानी रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव,बिलासपुर, कोरबा पाली जिले में तो मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। राजधानी रायपुर में आज 57 लोगों की मौत हुई है। जब के दुर्ग जिले में 23 लोगों की जान चली गई है। बिलासपुर जिले में भी मरने वालों की संख्या काफी बढ़ी है। इस जिले में 40 लोगों की जान चली गई है। हालाकि आज 14284 मरीज रिकवर भी हुए हैं।