Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 3,23,144 नये मामले

  नई दिल्ली छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज़। भारत में आज तक कुल मिलाकर  1,45,56,209   कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर  82.54  प्रतिशत ह...

Also Read

 नई दिल्ली छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज़।

भारत में आज तक कुल मिलाकर 1,45,56,209 कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 82.54 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,51,827 कोविड मरीज ठीक हुए है। बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या में 10 राज्यों का योगदान 79.70 प्रतिशत है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003BB4N.jpg

 


महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान सहित 10 राज्यों में नये संक्रमण के 71.68% मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 48,700 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 33,551 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है, जबकि कर्नाटक में 29,744 नए मामले सामने आए हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004KL5B.jpg

 

कुल मिलाकर अब तक 28 करोड़ से अधिक जांच की गई हैं जबकि कुल सकारात्मकता दर 6.28 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0050W43.jpg

 

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 28,82,204 हो गई है। यह संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों का 16.34 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 68,546 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

भारत के कुल सक्रिय मामलों में आठ राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात और केरल का कुल मिलाकर 69.1 प्रतिशत योगदान है। 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006SWA9.jpg

देश में कुल मामलों में सक्रिय मामले 16.43 प्रतिशत है जबकि 82.54 प्रतिशत लोग बीमारी से उबर चुके हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007W0QJ.jpg

दैनिक सकारात्मकता दर इस समय 20.02 प्रतिशत है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008FQIO.jpg

 

 

कोविड से जुड़ी राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर रही है और इस समय 1.12 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 2,771 कोविड मरीजों की मौत हुई है। 10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 77.3 प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 524 लोगों की जान गईइसके बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा 380 लोगों की मौत हुई।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009QNMU.jpg

 

पिछले 24 घंटों के दौरान आठ राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड से किसी रोगी की मौत नहीं हुई है। इन राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के नाम हैं- दमन दीव और दादर नगर हवेली, लद्दाख,त्रिपुरालक्षदीपमिजोरम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह।