Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

एक नजर में देखिए, पूरे देश में कोरोना कैसे मचा रहा है तांडव,कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 24,28,616 हो गई

  नई दिल्ली, छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज। पिछले  24  घंटों में कोविड- 19  संक्रमण के  3,32,730  नये मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र ,  उत्तर प्रद...

Also Read

 

नई दिल्ली, छत्तीसगढ़। असल बात न्यूज।


पिछले 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के 3,32,730 नये मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्रउत्तर प्रदेशदिल्ली, कर्नाटककेरलछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशतमिलनाडु,गुजरात और राजस्थान सहित 10 राज्यों में नये संक्रमण के 75.01% मामले दर्ज किए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 67,013 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 34,254 के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर हैजबकि केरल में 26,995 नए मामले सामने आए हैं।

 

भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 24,28,616 हो गई है। यह संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों का 14.93 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 1,37,188 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

भारत के कुल सक्रिय मामलों में पांच राज्यों- महाराष्ट्रछत्तीसगढ़उत्तर प्रदेशकर्नाटक और केरल का कुल मिलाकर 59.12प्रतिशत योगदान है। भारत में आज तक कुल मिलाकर 1,36,48,159 कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 83.92 प्रतिशत है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान 1,93,279 कोविड मरीज ठीक हुए है। कोविड से जुड़ी राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर रही है और इस समय 1.15 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,263 कोविड मरीजों की मौत हुई है। 10 राज्यों का मौत के नए

मामलों में 81.79 प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 568 लोगों की जान गईइसके बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा 306 लोगों की मौत हुई।

IndiaFightsCorona

 

 

View image on Twitter

 

 


 


महाराष्ट्र: मुंबई के करीब विरार स्थित निजी कोविड अस्पताल में लगी आग से 13 मरीजों की मृत्यु हो गयी। महाराष्ट्र सरकार ने घटना की जांच के आदेश दे दिये हैं। महाराष्ट्र सरकार ने विरार घटना में मृतकों के परिवार वालों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायल मरीजों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पीएम ने इसकी वजह से मरने वालों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। गंभीर रूप से घायल लोगों को 50 हजार रुपये दिये जायेंगे। पिछले कुछ दिनों सेमुंबई और महाराष्ट्र मे कोविड के नये मामले या तो स्थिर हैं या फिर हल्की गिरावट दर्ज कर रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ हफ्तों में और गिरावट देखने को मिल सकती है। 2 हफ्ते पहले मुंबई में कोविड-19 के 10 हजार से ज्यादा मरीज दर्ज हुए थे। बीते कुछ दिनों में मुंबई में करीब 7 हजार नये मरीज जांच में संक्रमित मिले हैं। नये मरीजों की तुलना में ज्यादा संख्या में मरीज संक्रमण मुक्त हो रहे हैं।

 

गुजरात: मुख्यमंत्री श्री विजय रूपाणी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को राज्य में कोविड से मुकाबले के लिए उठाये गये कदमों के बारे में बताते हुए जानकारी दी कि गुजरात में कोविड बेड की संख्या 15 मार्च के 42,000 से बढ़कर आज की तारीख में 90,000 हो गयी है। बृहस्पतिवार को गुजरात में कोरोना के 13,105 नये मामले और 137 मौतें दर्ज की गयीं। सक्रिय मामले 92,084 हैं। अब तक कोरोना से 5,877 की मौत हो चुकी है। कुल 1,08,59,073 को टीका लग चुका है। राज्य के कई जिलों से कोरोना के नये मामले आ रहे हैं।

 

मध्य प्रदेश: शहरी स्थानीय निकायों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री ने घोषित किया कि मध्य प्रदेश में रेहड़ी पटरी वाले विक्रेताओं को उनके बैंक खातों में 1000 रुपये की सहायता मिलेगी। उन्होने साफ किया कि जो भी रेमडिसिवर की कालाबाजारी में शामिल होंगेउनके खिलाफ एनएसए के अंतर्गत कार्रवाई होगी। राज्य सरकार ऐसे 55,506 मरीजों को ऑनलाइन योग कक्षाओं’ तक पहुंच प्रदान करेगी जो होम आइसोलेशन में हैं। प्रत्येक 50 मरीजों पर एक योग प्रशिक्षक नियुक्त किया जायेगा। ये कक्षायें शुक्रवार से शुरू होंगी। राज्य स्वास्थ्य आयुक्त कार्यालय ने इस बारे में आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिये हैं। एमपी ने 13,107 नए मामले और 75 मृत्यु दर्ज की। बृहस्पतिवार को भोपाल में 1753 नये संक्रमित मरीज थे।   

 

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि रेमडिसिवर और अन्य जीवन रक्षक दवाओं के उत्पादकों को अपने राज्य की जरूरतों को पूरी करने के बाद अन्य राज्यों को इन्हें प्राथमिकता के साथ उपबल्ध करानी चाहियेजिस तरह से ऑक्सीजन उत्पादक राज्य अपनी जरूरतों के बाद अतिरिक्त ऑक्सीजन को दूसरे राज्यों को उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होने आग्रह किया कि इसके लिए भारत सरकार को एक दिशानिर्देश जारी करना चाहिये। राज्य की 18 प्रतिशत आबादी को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। 90 प्रतिशत स्वास्थ्य कर्मी, 84 प्रतिशत फ्रंटलाइन कर्मचारी और 45 साल से ऊपर 69 प्रतिशत लोगों को कोरोना से सुरक्षा के लिए पहला टीका लगाया जा चुका है।

 

राजस्थान: बीते 7 दिनों में सक्रिय मामलों के तेजी के साथ बढ़ने से राज्य सरकार अब केंद्र से आपूर्ति बढ़ाने की मांग कर रही है। जबकि राज्य ने 25 अप्रैल को सक्रिय मामलों के 1 लाख होने का अनुमान लगाया थाये डरावना आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के अनुमान से 3 दिन पहले ही, 22 अप्रैल को पार हो गया। नये दैनिक संक्रमण के मामलों में तेज बढ़त की वजह से बृहस्पतिवार को सक्रिय मामले बढ़कर 1,07,157 पर थे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कैबिनेट सचिव राजीव गौबा से राज्य में ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी पर बात की और निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित करने का आग्रह किया। 

 

गोवा: गोवा सरकार ने आज एक आदेश जारी कर कोविड मरीजों के इलाज के लिए दरों की सीमा में 20 प्रतिशत की कटौती की है। ये सीमा सितंबर 2020 में आईसीयू सुविधा वाले निजी अस्पतालों के लिए निर्धारित की गयी थी। कोरोना वायरस के खिलाफ 18 से 45 आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण करने के लिए राज्य सरकार 60 करोड़ रुपये की लागत से कोविशील्ड की 15 लाख खुराकें खरीदेगी। सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से शुरुआत में कोविशील्ड की 5 लाख खुराकें खरीदने के लिए अनुमति दे दी है। भारत सरकार ने कल लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाले कोल्हापुर के प्लांट से कुछ खास स्तर तक दैनिक ऑक्सीजन सप्लाई के लिए अपनी संशोधित आवंटन योजना में गोवा को शामिल कर लिया है।  

 

केरल: दिन प्रतिदिन कोविड-19 मामलों में तेजी की वजह से नागरिक जीवन पर और प्रतिबंध लगाने को केरल कल से सप्ताहांत के लॉकडाउन को शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी और निजी कार्यालय और व्यवसायिक प्रतिष्ठान शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे। रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। रमजान के रोजे रखने वालों के लिए भोजन सुनिश्चित करने के प्रबंध किये जाएंगे। राज्य में टीके की 6.5 लाख और खुराकें पहुंच चुकी हैं। टीकाकरण केंद्र आज से फिर शुरू हो गये हैं। वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने कहा कि सरकार कोविड टीका मुफ्त में लगायेगी। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने प्रधानमंत्री के साथ इस दोपहर एक विडियो कॉन्फ्रेंस में राज्य के लिये और टीकों की मांग कीऔर राज्य को मुफ्त में वैक्सीन देने का आग्रह किया। इसी बीच आज 38,318 लोगों को टीके की पहली खुराक और 31,607 लोगों को दूसरी खुराक मिली। केरल ने बृहस्पतिवार को 26,995 कोविड-19 मामलों की सर्वाधिक दैनिक संख्या दर्ज कीजिससे कुल मामले बढ़कर 13,22,054 पर पहुंच गये हैं। सक्रिय मामले 19.97 टीपीआर के साथ 1,56,226 पर पहुंच गये हैं।     

 

तमिलनाडु: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंन्द्र मोदी से चेन्नई के करीब चेंगलपट्टू में इंटीग्रेटेड वैक्सीनेशन काम्प्लैक्स की जल्द शुरुआत के अलावा अगले 10 दिन का स्टॉक सुनिश्चित करने के लिए कोविड टीके की 20 लाख खुराकों की आपूर्ति का आग्रह किया है। तमिलनाडु सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि वो पहली मई से सभी को  कोविड-19 टीका मुफ्त में लगायेगीजब टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू होगा जिसमें 18 साल से ऊपर के सभी को शामिल किया जाएगा। 20 अप्रैल तक राज्य को प्राप्त हुईं 61.85 लाख टीकों की खुराक में से बृहस्पतिवार तक 49.23 लाख खुराकें दी जा चुकी हैं।

 

कर्नाटक: दर्ज हुए नये मामले: 25,795; कुल सक्रिय मामले: 1,96,236; कोविड से होने वाली नई मौतें: 123; कोविड से कुल मौतें: 13,885 । कल 88,363 को टीका लगाया गयाजिसके साथ राज्य में अब तक कुल मिलाकर 76,41,817 को टीका लगाया जा चुका है। राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए बृहस्पतिवार को अचानक लॉकडाउन लगाया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने चिंता जतायी कि कोरोना की दूसरी लहर ने संक्रमण का प्रसार तेज कर दिया है और शहर में स्वास्थ्य आपातकाल है। बृहस्पतिवार को केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री डीवी सदानंद गौड़ा ने ट्वीट के जरिये जानकारी दी कि रेमडिसिवर की अतिरिक्त 25 हजार शीशी की आपूर्ति कर्नाटक को की जा चुकी हैजो 30 अप्रैल तक राज्य में संक्रमित लोगों के इलाज मंक इस्तेमाल की जायेगी। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहली मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीके को अनुमति दी हैइसे देखते हुए 1 करोड़ टीके की खरीद को मंजूरी दी गयी है।

 

आंध्र प्रदेश: आंध प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान 41,871 नमूनों की जांच के बाद 10,759 नये मामले और 31 मृत्यु दर्ज हुईंजबकि 3992 संक्रमण से मुक्त हो गये। कुल मामले: 9,97,462; सक्रिय मामले: 66,944; डिस्चार्ज हुए: 9,22,977; मृत्यु: 7541 । बृहस्पतिवार तक राज्य में कोविड टीके की कुल 53,30,080 खुराकें दी गयीं। राज्य के स्वास्थ्य प्रशासन ने जिलों को कुल मिलाकर 6 लाख खुराकें भेजी थीं। इसी बीच राज्य के उद्योग मंत्री एम गौतम रेड्डी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। माननीय मंत्री के मुताबिक राज्य में 40 कंपनियां 510 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन करती हैऔर यह कि ऑक्सीजन आपूर्ति की जिम्मेदारी विशेष अधिकारियों को सौंपी गयी है। 

 

तेलंगाना: राज्य में बीते दिन सभी श्रेणियों में कुल 1,86,457 लोगों को कोविड टीके की पहली खुराक और 24,787 को दूसरी खुराक मिली है। इसी बीच राज्य में कल 6,206 की रिकॉर्ड संख्या में नये दैनिक कोविड मामले और 29 मृत्यु दर्ज हुई हैंजिससे राज्य में सकारात्मक मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,79,494 पर और मृतकों की संख्या 1928 पर पहुंच गयी है। 22 अप्रैल को राज्य भर में 495 सक्रिय सूक्ष्म कंटेनमेंट क्षेत्र हैंइसमें से सर्वाधिक (63) ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन क्षेत्र में है। राज्य में बड़ी संख्या में युवा लोग वायरस से संक्रमित हो रहे हैं और इस महीने की पहली तारीख से दर्ज हुए कोविड संक्रमित में 56 प्रतिशत 40 साल से कम उम्र के हैं।  

 

असम: मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने बृह्स्पतिवार को राज्य में कोविड-19 स्थिति पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक की और राजनैतिक दलों से महामारी के खिलाफ एकजुट होकर मुकाबला करने का आग्रह किया। स्वास्थ्य मंत्री श्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि डिब्रूगढ़ एयरपोर्ट पर एक हवाई यात्री में डबल-म्यूटेंट कोविड-19 वेरियेंट का पता चला है।

 

मणिपुर: मणिपुर में बृहस्पतिवार को 86 नये कोविड-19 सकारात्मक मामले मिलने के बाद मणिपुर की कोविड-19 की कुल संख्या 30,000 का स्तर पार कर गयी। मणिपुर में कोविड-19 के खिलाफ टीका लगाने वालों की संख्या 1,18,215 पर पहुंच गयी। इंफाल घाटी में 26 और क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित किये गये हैं। इंफाल ईस्ट में 5 क्षेत्र और इंफाल वेस्ट में 21 क्षेत्र को कोविड-19 कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।  

 

मेघालय: बृहस्पतिवार को राज्य ने 180 नये कोविड-19 मामले दर्ज कियेजिससे कुल सक्रिय मामलों की संख्या 1,131 पर पहुंच गयी। राज्य में बुधवार को 68 रिकवरी भी दर्ज हुईं। स्वास्थ्य मंत्री ए एल हेक ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में अगले 15 से 20 दिन के लिए टीकों का पर्याप्त भंडार है और दावा किया कि किसी भी कमी की स्थिति पर केंद सरकार टीके उपलब्ध करायेगी।

 

नागालैंड: नागालैंड में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 53 नये मामले दर्ज किये गये। सक्रिय मामले 385 हैं और कुल मामले बढ़कर 12,800 पर पहुंच गये हैं। नागालैंड ने कोविड-19 वॉर रूम फिर से शुरू कर दिया है। मुख्य सचिव जे आलम चेयरमैन के रूप में वॉर रूम का नेतृत्व करेंगे।

 

त्रिपुरा: अगरतला मे 31 कोविड-19 मरीज कोविड केयर सेंटर से बिना अनुमति चले गये। पुलिस के मुताबिक ये सभी बाहर से राज्य में आये थेऔर अगरतला में संक्रमित पाये गये। बीते 24 घंटे में 76 और संक्रमित मिले हैंजिससे कुल सकारात्मक मामलों की संख्या 554 हो गयी है।

 

सिक्किम: सिक्किम ने राज्य की 137वीं कोविड मृत्यु दर्ज की। बीते 24 घंटे के दौरान राज्य में 124 मामले दर्ज किये गये। सिक्किम में 1213 लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गयाइसमें से 802 को पहली खुराक लगीजबकि 411 का टीकाकरण पूरा हो गया। मुख्यमंत्री ने कोविड-19 पर उच्च स्तरीय बैठक की।

 

पंजाब: संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 3,19,719 है। सक्रिय मामलों की संख्या 40,584 है। मृतकों की कुल संख्या 8189 है। कोविड-19 टीके की पहली खुराक पाने वालों (स्वास्थ्यकर्मी + फ्रंटलाइन कर्मचारी) की कुल संख्या 5,33,999 है। कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक पाने वालों (स्वास्थ्यकर्मी+ फ्रंटलाइन कर्मचारी) की कुल संख्या 1,58,330 है। 45 साल से ऊपर टीके की पहली खुराक लेने वाले 19,00,685 है। 45 साल से ऊपर टीके की दूसरी खुराक लेने वाले 1,00,963 हैं।

 

हरियाणा: अब तक संक्रमित पाये गये नमूनों की कुल संख्या 3,90,989 है। सक्रिय कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या 58,597 है। मृतकों की संख्या 3583 है। टीकाकरण का कुल कवरेज 34,33,443 है।

 

चंडीगढ़: प्रयोगशाला में सकारात्मक पाये गये कोविड-19 मामले 36,404 हैं। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4273 है। आज की तारीख तक कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 427 है।

 

हिमाचल प्रदेश: आज की तारीख तक कोविड संक्रमित पाये गये मरीजों की कुल संख्या 82,876 है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 11859 है।अब तक दर्ज की गयी मरने वालों की संख्या 1241 है।