Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

दुर्ग जिले में आज फिर मिले सबसे अधिक संक्रमित, 281 संक्रमित, एक की मौत

  रायपुर दुर्ग। असल बात न्यूज़। दुर्ग में जिला प्रशासन ने सार्वजनिक कार्यक्रमों के साथ उद्यान, खेलकूद मैदान इत्यादि को बंद करा दिया है लेकिन...

Also Read

 रायपुर दुर्ग। असल बात न्यूज़।

दुर्ग में जिला प्रशासन ने सार्वजनिक कार्यक्रमों के साथ उद्यान, खेलकूद मैदान इत्यादि को बंद करा दिया है लेकिन जिले में कोविड-19 के संक्रमण के फैलाव  के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।  जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान आज 281 नए संक्रमित मिले हैं। हालांकि corona के संक्रमण से आज सिर्फ एक की मौत हुई है लेकिन जिस तरह से कोरोना के नए संक्रमित मिल रहे हैं, यह स्थिति काफी चिंताजनक जा रही है।महाराष्ट्र राज्य में कोरोना के संक्रमण के फैलाव के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। और माना जा रहा है कि उसी रास्ते से उसकी सीमाओं से सटे छत्तीसगढ़ के जिलों में भी corona का संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

पूरे छत्तीसगढ़ में 24 घंटे के भीतर भूलने वाले कोना के नए संक्रमितो की संख्या आज 1000 के पार हो गई है। उसे 24 घंटों में 1066 नए संक्रमित मिले हैं । छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर में सबसे अधिक 310 संक्रमित मिले हैं। उसके बाद दुर्ग जिले में सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं।

वही देश में पांचराज्योंमहाराष्ट्रपंजाबकर्नाटकगुजरात और तमिलनाडु में कोविड के नए मामलों में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है। कोरोना के सामने आये नये मामलों में से 79.54 प्रतिशत नए मामले इन पांच राज्यों में दर्ज किये गए।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 35,871 नये मामले दर्ज किये गए।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 16,620 (दैनिक नए मामलों का 63.21 प्रतिशत) दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद केरल में 1,792 जबकि पंजाब में 1,492 नए मामले सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004TJL4.jpg

राज्‍यों में दैनिक आधार पर कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ये राज्य हैंमहाराष्ट्रतमिलनाडुपंजाबमध्य प्रदेशदिल्लीगुजरातकर्नाटक और हरियाणा।

पिछले एक महीने के दौरान केरल में कोविड मामलों में लगातार गिरावट का रुख दिख रहा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005E1SW.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006M1NP.jpg

भारत में ठीक होने वालों की समग्र संख्या आज 1,10,63,025 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 96.41 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 17,741 मामले ठीक हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में कोविड से 172 लोगों की मौत हुईं है।

मौत के नए मामले 84.88 प्रतिशत पांच राज्यों से संबंधित हैं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 84 मरीजों की मौत हुईं। इसके बाद पंजाब में 35 और केरल में 13 लोगों की मौत हुई है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007WUGS.jpg

कोविड मामलों में मृत्यु दर 1.5 प्रतिशत (1.39 प्रतिशत) से नीचे बनी हुई है और इसमें निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है