Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने निवास पहुंचकर कर स्वर्गीय श्री वोरा को श्रद्धांजलि अर्पित की

  दुर्ग ।असल बात न्यूज़। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद  दिग्विजय सिंह का संक्षिप्त प्रवास पर आज दुर्ग शहर में आगमन हुआ। ...

Also Read

 

दुर्ग ।असल बात न्यूज़।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद  दिग्विजय सिंह का संक्षिप्त प्रवास पर आज दुर्ग शहर में आगमन हुआ। उन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री मोतीलाल वोरा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री दिग्विजय सिंह का छत्तीसगढ़ से अटूट जुड़ाव रहा है उन्होंने अविभाजित मध्यप्देश  का मुख्यमंत्री रहने के दौरान क्षेत्र में विकास के जो काम किए है उसे सदैव याद किया जाएगा। उस दौरान वे  दुर्ग जिले में लगातार दौरे पर पहुंचते थे।यहां यह भी कहा जाता है कि छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज भी उनका अच्छा खासा प्रभाव है। तथा उसकी बातों को खास महत्व दिया जाता है।

  उन्होंने सुबह लगभग 11: बजे स्वर्गीय श्री मोतीलाल वोरा के निवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ गृह मंत्री ताम्र ध्वज साहू, भी उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिहदेव भी श्री वोरा के परिवार के सदस्यों से आज मिलने दुर्ग पहुंचे तथा उन्हें यह दुख सहने की शक्ति देने के लिए  ईश्वर से प्रार्थना की।