Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

प्रदेश में ड्रग्स, शराब, चरस, भांग, अफीम, कोकीन, ब्राऊन शुगर, नशीली सीरप के गली-गली व्यापार पर विधानसभा में बृजमोहन का ध्यानाकर्षण

  गृहमंत्री ने बताया 1 साल में अवैध शराब के 14,072 प्रकरण, 1 करोड़ 33 लाख लीटर शराब, 24 हजार किलो गांजा, 800 ग्राम बाऊन सुगर, 350 ग्राम अ...

Also Read

 

गृहमंत्री ने बताया 1 साल में अवैध शराब के 14,072 प्रकरण, 1 करोड़ 33 लाख लीटर शराब, 24 हजार किलो गांजा, 800 ग्राम बाऊन सुगर, 350 ग्राम अफीम जप्त।

रायपुर।असल बात न्यूज़।

भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, शिवरतन शर्मा, अजय चन्द्राकर ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से छत्तीसगढ़ में गली-गली में शराब, गांजा, चरस, अफीम, ड्रग्स, कोकीन, ब्राउन शुगर, सफेद पाऊडर, प्रतिबाधित सीरप के खुले आम बिक्री का मामला उठाया।

श्री अग्रवाल ने कहा कि अक्टूबर माह में ही रायपुर में महिलाओं से 12 किलो अफीम 44 किलो डोडा जप्त किया गया। ड्रग्स के धंधे में युवतियां, सिपाही, छात्र नेताओं, भूमाफिया के नाम भी आए, पर पुलिस के संरक्षण के चलते इन्हें बचाया जा रहा है। राजधानी रायपुर में 21 दिसम्बर को रायपुर रेल्वे स्टेशन में 22 किलो गांजा पकड़ाया, 18 दिसम्बर को भिलाई के रूवाबांधा में गांजा पकड़ाया, 16 दिसम्बर को रायपुर में 49 किलो गांजा पकड़ाया, 9 दिसम्बर को खमतराई थाना क्षेत्र में 2 लाख का गांजा पकड़ाया, 5 दिसम्बर को कोरिया चिरमिरी में गांजा पकड़ाया, 5 दिसम्बर को महासमुंद के बागबाहरा पुलिस ने कार में 2.50 लाख का गांजा पकड़ा, 6 दिसम्बर को कोरबा जिले में चार अंतर्राज्याीय तस्कर से 203 किलो गांजा जप्त किया गया। 4 नवंबर को दुर्ग जी.आर.पी. ने 30 किलो गांजा पकड़ा, 1 नवंबर को महासमुंद जिले में 2 तस्कारों से 10 क्विंटल गांजा बरामद हुआ। 30 अक्टूबर को कवर्धा जिले में 45 लाख 50 जार रूपये का गांजा जप्त किया गया। 26 अक्टूबर को नगर नार थाना क्षेत्र में 15 किलो गांजा जप्त किया गया। 16 दिसम्बर को रायपुर में 21 किलो गांजा के साथ तीन लोग पकड़े गए। 16 दिसम्बर को आरंग थाना में डेढ़ लाख का गांजा पकड़ा गया। 24 नवंबर को धरसीवां व गुढ़ियारी थानामें 5 किलो गांजा जप्त किया गया। 4 नवंबर को कोरबा जिले के दीपिका पुलिस ने जायलो कार में 30 लाख का गांजा बरामद किया। 24 अक्टूबर को रायपुर एयरपोर्ट चैक में 31 किलो गांजा बरामद किया गया। 16 अक्टूबर को कवर्धा जिले में 21 लाख का गांजा बरामद हुआ। 5 अक्टूबर को राजनांदगांव जिले में 125 किलो 12 लाख 30 हजार का गांजा बरामद हुआ। 28 सितम्बर को गरियाबंद जिले के राजिम पुलिस ने 2 क्विंटल 70 किलो गांजा 2 आरोपियो सहित पकड़ा। 21 सितम्बर को मस्तूरी जिला बिलासपुर में 10 किलो गांजा सप्ताह भर में दुसरी बार पकड़ा। 20 सितम्बर को कोमाखान पुलिस ने लक्जरी कार में 70 किलो गांजा बरामद किया। 11 सितम्बर को महासमुंद पुलिस ने 1 करोड़ 82 लाख का गांजा जप्त किया। 2 सितम्बर को बलौदाबाजार जिले में 360 किलो गांजा बरामद की। 30 अक्टूबर को ड्रग्स सप्लायर को पकड़ा गया।

 उन्होंने कहा कि 21 दिसम्बर को रायपुर के जीआरपी पुलिस ने मध्यप्रदेश के दो गांजा तस्कारों से 22 किलो गांजा बरामद किया। रायपुर के ही पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में नशा अवैध धंधा के विरोध करने पर नशा माफियाओं द्वारा पूर्व पार्षद एवं क्षेत्र के वरिष्ठ नेता राजेश ठाकुर के आंख में मिर्च पावडर डालकर मारपीट की गई। गोवा एवं मुंबई से ड्रग्स एवं कोकीन का स्मगलिंग रायपुर किया जा रहा है। फार्म हाउस व हाॅटलो में ड्रग्स पार्टी चल रही है। पूरे प्रदेश में ट्रकों में, कारो में भर भर कर शराब व गांजा जप्त हो रहे हैं। भाठागांव रायपुर में कांग्रेस के पदाधिकारी शराब दुकान में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट कर रहे हैं। अक्टूबर माह में ही कोमाखान के नर्रा में धड़ल्ले से बिक रहे अवैध शराब के बिक्री व शिकायत पर कार्यवाही नहीं होने पर गांव वालों ने पुलिस की 3 गाड़ियां जला दी, शराब बिकवा रहे पुलिस जवानों की पिटाई भी की।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के सभी जिलों में गांजा, भांग, चरस, हफीम, कोकिन, सफेद पावडर, शराब, नशीली प्रतिबंधित शीरप गली गली, गांव गांव में बिक रही है। युवाओं को नशा के दलदल में धकेला जा रहा है। छत्तीसगढ़ के भावी भविष्य को नशा के गर्त में ढकेला जा रहा है। नशा माफिया को सरकारी संरक्षण के चलते प्रशासन कोई कार्यवाही नही कर पा रही है। पुलिस महानिदेशक रोज बयान दे रहे हैं अवैध शराब आई तो टी.आई को सस्पेंड कर बीजापुर अटैच करेंगे, एस.पी. के सी.आर. में निगेटिव एन्ट्री करेंगे। उस सबके बाद भी पूरा प्रदेश नशा माफिया के चंगुल में है। सरकारी तंत्र सत्ताधारी दल के साथ मिलकर नशा के अवैध धंधा में लिप्त है इस पर पुलिस कार्यवाही नहीं कर पा रही है। किन्तु राज्य सरकार नशीली पदार्थों का तस्करी रोकने व तस्कारों के उपर कड़ी कार्यवाही के नाम पर सिर्फ और सिर्फ राजनैतिक बयानबाजी और कागजों तक ही सीमित है। जिससे प्रदेश की जनता में भारी रोष एवं आक्रोश व्याप्त है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने लिखित वक्तव्य में बताया कि राज्य के थानों में अवैध शराब के वर्ष 2020 में 14,072 प्रकरण पंजीबद्ध कर 8,578 व्यक्तियों केा गिरफ्तार कर 13343153.402 लीटर, कीमत 15 करोड़ 36 लाख 67 हजार, 617 रूपये की शराब जप्त कर कड़ी कार्यवाही की गई है। राज्य में एनडीपीएस के 842 प्रकरण पंजीबद्ध कर 1263 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 24626.514 किलोग्राम गांजा, गांजा पौधा 1432 नग, ब्राउन शुगर 801.08, ग्राम अफीम-350.83 ग्राम, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 21 करोड़ 74 लाख 41 हजार 479 रूपये है। नशीले पदार्थो का व्यापार करने वालों के विरूद्ध कारगर एवं कठोर कार्यवाही से अपराधियों मंे दहशत व्याप्त है।