Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

पुलिस विभाग में उच्च स्तर पर व्यापक फेरबदल, पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु विजय काबरा अपर परिवहन आयुक्त बनाए गए

  रायपुर। असल बात न्यूज़। राज्य में पुलिस विभाग में उचित स्तर पर व्यापक फेरबदल किया गया है। सात वरिष्ठ अधिकारी  इधर से उधर किए गए हैं।  पुलि...

Also Read

  रायपुर। असल बात न्यूज़।

राज्य में पुलिस विभाग में उचित स्तर पर व्यापक फेरबदल किया गया है। सात वरिष्ठ अधिकारी  इधर से उधर किए गए हैं।  पुलिस महानिरीक्षक दीपांशु विजय काबरा  अपर परिवहन आयुक्त बनाए गए हैं। अपर परिवहन आयुक्त टी आर पैकरा को वहां से हटाकर पुलिस मुख्यालय रायपुर भेजा गया है।

 प्राप्त जानकारी अनुसार  सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी पुलिस महानिरीक्षक  बिलासपुर बनाए गए हैं।   उप पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी में उपसंचालक बनाए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक विनीत खन्ना पुलिस मुख्यालय रायपुर से उप पुलिस महानिरीक्षक काम कर बनाए गए हैं। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के  सरगुजा रेंज के उप पुलिस महानिरीक्षक आर पी साय प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज  बनाए गए हैं।