Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने सद्भावना दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, कहा - प्रदेश में आम जनता का प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर भरोसा बढ़ा

  रिसाली, दुर्ग।असल बात न्यूज़। नगर निगम रिसाली के गठन के एक साल पूरे होने पर रिसाली में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया । क्षेत्र की खुशहाल...

Also Read

 रिसाली, दुर्ग।असल बात न्यूज़।


नगर निगम रिसाली के गठन के एक साल पूरे होने पर रिसाली में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया । क्षेत्र की खुशहाली, शांति और प्रगति के लिए हजारों लोगों ने इस दौड़ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न स्थानों के  प्रतियोगियों ने इस दौड़ में हिस्सा लेकर पूरे उत्साह के साथ दौड़ लगाई। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने हरी झंडी दिखाकर सद्भावना दौड़ के प्रतियोगियों को  रवाना किया। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, प्रदेश में प्रत्येक क्षेत्र में तेज गति से विकास के काम कर रही है। सड़क की सुविधाएं हर जगह बेहतर हो रही हैं। राज्य में यहां की संस्कृति, तीज पर्व और परंपराओं को मजबूत तथा समृद्ध बनाने का काम किया जा रहा है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा जी को उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रतियोगियों ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए सद्भावना दौड़ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह सद्भावना दौड़ रिसाली से बोरिया मार्केट तक आयोजित की गई जिसमें नौजवानों, बुजुर्गों, ग्रामीणों  सभी ने हिस्सा लिया। यह भी माना जा रहा है कि इस सद्भावना दौड़ के साथ यहां राजनीतिक सरगर्मी भी तेज होनी शुरू हो गई है। शीघ्र ही यहां नगर निगम  के चुनाव होने वाले हैं और राजनीतिक दलों ने उसकी तैयारियां काफी पहले से शुरू कर दी हैं। कांग्रेस को पूरा भरोसा है कि हाल ही में इस क्षेत्र में विकास के जो लाखों रुपए के काम हुए हैं उसका उसे चुनाव में फायदा मिलेगा। क्षेत्र के मतदाताओं का कांग्रेस के प्रति भरोसा बढ़ा है।

इस अवसर पर सर्वश्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र साहू, जानकी रमैया, पार्षद केशव बंछोर, चंद्र कांत कोरे,एल्डरमैन सावित्री सिंह, चंद्रभान सिंह ठाकुर, अनूप डे, विलास बोरकर, चुम्मन देशमुख, दादू नाग देवे, सुभद्रा  साहू, टीआर साहू, पार्षद श्रीमती प्रमिला चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे। सभी ने सद्भावना दौड़ के प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन किया।