Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

मत्स्य पालन के लिए जांच परख कर निवेश करने की अपील

जिले के मत्स्य पालन विभाग ने आम लोगों से मत्स्य पालन के नाम पर ठगी करने वालों से सावधान आने की अपील की है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि क...

Also Read

जिले के मत्स्य पालन विभाग ने आम लोगों से मत्स्य पालन के नाम पर ठगी करने वालों से सावधान आने की अपील की है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग मत्स्य पालन के नाम पर जमीन ले रहे हैं और उसके लिए कांटेक्ट कर ठगी कर रहे हैं। ऐसे लोगों सेअपने विवेक से विभिन्न पहलुओं को जांच परख कर  कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में निवेश करना चाहिए।

दुर्ग । असल बात न्यूज़।

 प्रदेश में कुछ अशासकीय संस्थाओं/फर्म द्वारा मत्स्य कृषकों की भूमि पर तालाब निर्माण करवा कर मछली पालन का व्यवसाय करवाने के नाम पर विभिन्न योजनाएं प्रसारित की जाने की जानकारी मत्स्य विभाग को मिली है। इन संस्थाओं द्वारा मत्स्य कृषकों से एक बड़ी राशि लेकर उनकी ही भूमि पर मत्स्य पालन का व्यवसाय करने एवं उन्हें एक निश्चित मासिक आय का प्रलोभन दिया जा रहा है। ‘‘काॅनट्रेक्ट फाॅर्मिंग’’ या ‘‘राशि दो गुना करने’’ जैसे नाम से ये प्रस्ताव ऐसे फम्र्स दे रही है। 

सर्वसाधारण एवं मत्स्य पालकों को सूचित किया जाता है कि मछली पालन विभाग अथवा छत्तीसगढ़ शासन ऐसी किसी भी योजना में स्वयं विचार कर एवं वैधानिक/ आर्थिक पक्षों को भलिभांति समझ बुझकर ही राशि निवेश करे अन्यथा शासन या मछली पालन विभाग किसी प्रकार से जिम्मेदार नहीं होगा।