Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

ब्रेकिंग :

latest

Breaking News

सांसद विजय बघेल ने भारत रत्न श्री प्रणव मुखर्जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

  सांसद विजय बघेल ने भारत रत्न श्री प्रणव मुखर्जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया उन्होंने कहा कि  उनकी मृत्यु से, भारत देश ने एक विद्वान,उ...

Also Read

 

सांसद विजय बघेल ने भारत रत्न श्री प्रणव मुखर्जी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

उन्होंने कहा कि उनकी मृत्यु से, भारत देश ने एक विद्वान,उत्कृष्ट तथा ओजस्वी  नेता को खो दिया है 


भिलाई। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने  पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि श्री मुखर्जी एक विद्वान, सभी को साथ लेकर चलने वाले उत्कृष्ट राजनेता थे। श्री प्रणब मुखर्जी ने अपने लंबे और प्रतिष्ठित सार्वजनिक सेवा के दौरान जिस भी पद को, जिम्मेदारियों को सुशोभित किया उसकी गरिमा में बढ़ोतरी होती गई।



  सांसद विजय बघेल ने कहा कि भारत की संसदीय प्रणाली की गहरी समझ के लिए जाने जाने वाले पूर्व राष्ट्रपति प्रणव दा ने वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और योजना आयोग के उपाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। यहां हर जगह, उनका उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल  देखने को मिला, जो कि नई पीढ़ी को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात है कि प्रणव दा ने हमेशा सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने कोशिश की। उन्होंने राजनीतिक आधार पर कभी किसी से भेदभाव नहीं किया। उनमें राष्ट्रभक्ति की भावना कूट-कूट कर झलकती थी। वे  देश के प्रति समर्पित, सरल, सहज तथा लोकप्रिय नेता  थे।

 

सांसद विजय बघेल ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है, और ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में दुख को सहने की  शक्ति  प्रदान करने की प्रार्थना की है।